छत्तीसगढ़: 12 निकायों में कांग्रेस का कब्जा, 1 में BJP की जीत, जानिए पूरा चुनाव परिणाम

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़: 12 निकायों में कांग्रेस का कब्जा, 1 में BJP की जीत, जानिए पूरा चुनाव परिणाम

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 15 नगरीय निकायों के लिए 20 दिसंबर मतदान हुआ था जिसकी मतगणना (counting of votes) 23 दिसंबर को हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से सभी सीटों पर मतगणना जारी है। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम (election results) लगभग साफ हो गए हैं। 12 निकायों में कांग्रेस (congress) को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं एक निकाय में कमल खिला है। राजधानी रायपुर (capital Raipur) के बीरगांव नगर निगम (Birgaon Municipal Corporation) में पेंच फंस गया है। कांग्रेस भले ही बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन जनता ने स्पष्ट जनादेश नहीं दिया है। यहां कांग्रेस के 19, बीजेपी के 10 और 11 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। बीरगांव निगम में भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं। बीरगांव में निर्दलियों की मदद से कांग्रेस सरकार (congress government) बनाएगी।

कहां कौन जीता, जानिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले के भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के 21, भाजपा के 13 और 6 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। पिछले चुनाव में यहां बीजेपी का कब्जा था। भिलाई-चरोदा की महापौर रहीं चंद्रकांता मांडले चुनाव हार गई हैं। दुर्ग जिले के नवनिर्मित रिसाली नगर निगम के पहले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। यहां कांग्रेस को 21, बीजेपी को 12 वार्डों में जीत मिली है। वहीं 7 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। स्पष्ट बहुमत होने से यहां कांग्रेस की सरकार लगभग तय है। यह इलाका गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है। इस निकाय क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय का भी निवास है। भिलाई नगर निगम में कांग्रेस 37, बीजेपी 21 और निर्दलीय 12 के रुझान मिले हैं। भिलाई नगर निगम में कांग्रेस बढ़त की ओर है।

सत्ता व धन का दुरुपयोग

नगरीय निकायों के परिणामों पर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया है। धन बल के आधार पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कम जीते हैं, इस पर मंथन करेंगे। 

जनता की विकास पर मुहर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिए पर्याप्त है। निकाय चुनाव राजधानी से लेकर बस्तर, सरगुजा, भिलाई, राजनांदगांव में हुए हैं। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। मरकाम ने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। जनता ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल को स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग के लिए बेहतर काम किया है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

BJP capital Raipur Counting of Votes Urban Bodies Congress Government CONGRESS Election results Chhattisgarh Birgaon Municipal Corporation